Home Noida News Noida News: किशोरी के अपहरण में पॉक्सो की धारा जोड़ने की मांग...

Noida News: किशोरी के अपहरण में पॉक्सो की धारा जोड़ने की मांग के लिए प्रदर्शन


Demonstration To Demand Addition Of Pocso Section In Kidnapping Of Teenage Girl – Noida News – Noida News:किशोरी के अपहरण में पॉक्सो की धारा जोड़ने की मांग के लिए प्रदर्शन












































नई दिल्ली। डाबड़ी में 16 साल की किशोरी को अगवा करने के मामले में पॉक्सो का मामला दर्ज करने के लिए बृहस्पतिवार को परिजनों ने थाने पर प्रदर्शन किया। लोगों ने दोनों तरफ का रास्ता बंदकर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों को पुलिस ने किशोरी के वापस आने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी दी तो प्रदर्शनकारी लौट गए। हालांकि, इस दौरान वाहन चालकों को जाम का सामना करना पड़ा।

पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले परिजनों ने डाबड़ी थाने में अपहरण का मामला दर्ज करवाया था। तीन दिन पहले किशोरी को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पुलिस ने अदालत में 164 के बयान करवाने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार दोपहर परिजन कुछ संगठनों के साथ डाबड़ी थाने पर पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने फ्लाईओवर के नीचे से गुजरने वाले रास्ते को पूरी तरह से रोक दिया। इससे जाम लग गया। बिंदापुर जाने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ब्यूरो













epaper_image

© 2023-24 NEWS7NOIDA Limited









X

Jobs

सभी नौकरियों के बारे में जानने के लिए अभी डाउनलोड करें अमर उजाला ऐप









RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments