Home Noida Extension News Greater Noida West : हर्ष फायरिंग करने वाले युवक पर एफआईआर,...

Greater Noida West : हर्ष फायरिंग करने वाले युवक पर एफआईआर, रौब दिखने के लिए वीडियो किया था वायरल


NEWS7NOIDA | युवक पर एफआईआर

Greater Noida News : सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर थाना बिसरख पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। यह वीडियो हर्ष फायरिंग का है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। अगर आरोपी के पास लाइसेंसी पिस्टल होगी तो उसका लाइसेंस रद्द किया जाएगा।

Greater Noida West :लोकसभा चुनाव के बीच बिसरख थाना क्षेत्र से हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। @Uppolice @noidapolice pic.twitter.com/0bxORSxCle
— NEWS7NOIDA (@tricitytoday) April 19, 2024
क्या है पूरा मामला
थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि बीते 19 अप्रैल को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई, जिसमें एक युवक रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वीडियो में जो युवक रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग कर रहा है, उसका नाम मोनू शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा उर्फ लाला है। आरोपी जल्द होगा गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि आरोपी रोजा जलालपुर गांव का रहने वाला है। पुलिस के द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, पिछले कुछ महीनों से हर्ष फायरिंग के मामले काफी ज्यादा बढ़ते जा रहे है। जिसको रोकने के लिए पुलिस सोशल मीडिया पर सहारा ले रही है।

.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments