Home Greater Noida News लोकसभा चुनाव 2024 : डॉ.महेश शर्मा के लिए सुरेंद्र सिंह नागर की...

लोकसभा चुनाव 2024 : डॉ.महेश शर्मा के लिए सुरेंद्र सिंह नागर की गुर्जर समाज से अपील, कहा- एक भी वोट बांटना नहीं चाहिए


Google Image | डॉ.महेश शर्मा और सुरेंद्र सिंह नागर

Greater Noida News : राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने पिछले 10 दिनों में गुर्जर बाहुल्य करीब 20 से ज्यादा गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने केवल एक ही नारा दिया है कि भारतीय जनता पार्टी को एक तरफ वोट होनी चाहिए। एक भी गुर्जर का वोट बांटना नहीं चाहिए। जिले में रहने वाले प्रत्येक गुर्जर समाज के व्यक्ति का वोट केवल और केवल डॉक्टर महेश शर्मा को जाना चाहिए। इस अपील के साथ वह जिले में कई गांवों में पहुंचे।सुरेंद्र सिंह नागर का एक ही नारा
राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी डॉ.महेश शर्मा के पक्ष में वोट मांग रहे हैं। उन्होंने पिछले दिनों ग्रेटर नोएडा में स्थित दुजाना और मायचा समेत काफी गांव में दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा, “जिले में एक भी गुर्जर वोट बटना नहीं चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति हमारे उम्मीदवार डॉक्टर महेश शर्मा को वोट देगा।” उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा, “डॉ.महेश शर्मा केवल ही सभी वर्ग के बारे में सोचते हैं। वह सभी समाज को साथ लेकर चलते हैं। बाकी के उम्मीदवार जातिवाद करते हैं। भारतीय जनता पार्टी कभी भी किसी के साथ जातिवाद या नहीं करती। इसलिए उस व्यक्ति को जिताना है, जो सभी समाज को साथ लेकर चलता है और ऐसे केवल डॉक्टर महेश शर्मा है।”महिलाओं को मिल रहा सम्मान 
इस दौरान राज्यसभा सांसद ने ग्रामीण महिलाओं से बातचीत की। उन्होंने कहा कि केवल भाजपा के राज में महिलाओं का सम्मान होता है। बाकी पार्टी के कार्यकाल में महिला खुद ही अपने आप को अ सुरक्षित महसूस करती हैं। आज महिलाएं खुलकर बोल सकती हैं। भाजपा सरकार में महिलाओं को आगे बढ़ने का सुनहरा मौका मिल रहा है। जिसके चलते महिलाएं देश का नाम रोशन कर रही है।

.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments