Home Greater Noida News ग्रेटर नोएडा में नवविवाहिता की मौत : छह माह पहले हुई थी...

ग्रेटर नोएडा में नवविवाहिता की मौत : छह माह पहले हुई थी शादी, एक झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम


Home: Greater Noida A Newly Married Woman Committed Suicide Due To Domestic Dispute In Greater Noida

Google Image | symbolic image

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के थाना जारचा क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने घरेलू कलह के चलते जान देदी। घटना के बाद हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
यह है पूरा मामला 
जानकारी के मुताबिक जारचा में परिवार के साथ रहने वाला मोंटू हलवाई का काम करता है। उसकी छह माह पहले दिव्या से शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद पत्नी उस पर परिवार से अलग रहने का दबाव बनाने लगी। पति परिवार छोड़कर अलग नहीं रहना चाहता था। इसी को लेकर बुधवार को दोनों के बीच विवाद हो गया। पति के जाते ही पत्नी दिव्या ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वापस लौटने पर मोंटू को आत्महत्या की जानकारी हुई। घटना की जानकारी पुलिस को दी।15 दिन पहले पिता की थी आत्महत्या 
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पारिवारिक परेशानी के कारण 15 दिन पहले पिंटू के पिता मनोज ने भी आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। थाना प्रभारी सुनील बैसला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। लिखित शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments